खरसिया की गुमशुदा महिला ग्वालियर के स्वर्ग सदन आश्रम में मिली, परिवार तक पहुंचाने की अपील

धरमजयगढ़//रायगढ़/खरसिया। खरसिया क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही एक गुमशुदा महिला के ग्वालियर में मिलने की जानकारी सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता टी.आई. संतोष कुमार पटेल ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से महिला का वीडियो पोस्ट कर उसके परिजनों तक पहुंचाने की अपील की है।फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, उक्त महिला वर्तमान में ग्वालियर के स्वर्ग सदन आश्रम में ठहरी हुई है। महिला से संपर्क करने की कोशिश के दौरान वह पहले भागने लगी, लेकिन जब उसे भरोसा दिलाया गया कि उसे उसके घरवालों से मिलाया जाएगा, तब उसने बातचीत शुरू की।महिला ने अपना संबंध छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से बताया है। पोस्ट में महिला ने अपने पति का नाम निर्मल बताया है। हालांकि महिला की पहचान और उसके बताए गए विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
परिवार से मिलाने के लिए वीडियो वायरल करने की अपील
महिला के परिजनों तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया गया है। पोस्ट में अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला को पहचानता है या उसके परिवार के संबंध में जानकारी रखता है, तो सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि महिला को उसके परिवार से मिलाया जा सके।
पहचान होने पर संपर्क:
विकास गोस्वामी – 9039129571
स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि महिला खरसिया अथवा रायगढ़ जिले की किसी गुमशुदा महिला से मिलती-जुलती है, तो जल्द से जल्द दिए गए नंबर पर संपर्क कर जानकारी साझा करें। महिला की पहचान की पुष्टि के बाद ही उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।



