Latest News

धरमजयगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद! रोजगार के ठेले को भी नहीं छोड़ा, उमेश देवनाथ की दुकान में चौथी बार चोरी।दुकान दार ने क्या कहा आप भी सुने।

धरमजयगढ़ कालीनों के शाहपुर रोड पर छोटा ठेला लगाकर परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहे युवक को चौथी निशाना बनाए जाने का आरोप, पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

धरमजयगढ़, रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है। रोजगार के लिए छोटी-सी दुकान चलाकर अपनी आजीविका कमाने वाले उमेश देवनाथ की दुकान में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ के कालीनों निवासी उमेश देवनाथ शाहपुर रोड पर एक छोटे से ठेले में दुकान संचालित कर अपना जीवनयापन करते हैं। आरोप है कि उनकी दुकान को पहले भी चोरों ने तीन बार निशाना बनाया था और अब चौथी बार बीते रात्रि चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।मौके पर पहुंचकर मिली जानकारी के अनुसार, लगातार चौथी बार चोरी की घटना से पीड़ित परेशान है। मेहनत-मजदूरी और छोटे कारोबार के सहारे परिवार की आजीविका चलाने वाले व्यक्ति के लिए इस तरह की घटना आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का भी कारण बनती है।

आखिर कब लगेगा चोरों पर अंकुश?

लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, चोरी की घटनाओं के पीछे कौन लोग शामिल हैं और वारदात किस तरह अंजाम दी गई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की जांच की जाए, आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

छोटे कारोबारियों की सुरक्षा भी पुलिस की जिम्मेदारी

धरमजयगढ़ कालोनी शाहपुर रोड सहित धरमजयगढ़ क्षेत्र में कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है। यदि एक ही दुकान को बार-बार निशाना बनाए जाने की शिकायत सामने आती है, तो ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करना जरूरी है।अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता से जांच करती है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए क्या कदम उठाती है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी, ताकि मेहनत करके रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे दुकानदारों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।मुख्य मांग यह है कि चोरी की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी गए सामान की बरामदगी और क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को प्रभावी बनाया जाए।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button