Latest News

विजय यादव को जहरीले करैत ने डंसा, डॉ. खुर्शीद खान ने समय पर उपचार कर बचाई जान

धरमजयगढ़। क्षेत्र में बदलते मौसम के बीच जहरीले सांपों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक बड़ी घटना सामने आई, जहां करैत सांप के काटने के बावजूद समय पर इलाज मिलने से एक युवक की जान बच गई।मिली जानकारी के अनुसार, सिथरा निवासी विजय यादव को दिनांक 1 मार्च 2026 को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए विजय को तत्काल शगुफ्ता हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ में भर्ती कराया। यहां अस्पताल की टीम और डॉ. खुर्शीद खान की तत्परता एवं सही उपचार के चलते विजय यादव की जान बचाई जा सकी। फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।

डॉ. खुर्शीद खान ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। सही समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों में पड़कर समय बर्बाद न करें, क्योंकि इससे मरीज की स्थिति और गंभीर हो सकती है। सीधे अस्पताल जाकर वैज्ञानिक उपचार ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है।गौरतलब है कि इन दिनों तेज गर्मी और अचानक बारिश के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बढ़ गई है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी जा रही है।संदेश: सांप के काटने पर देरी नहीं, तुरंत इलाज ही जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपाय है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button