Latest News

धरमजयगढ़ से कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,चरणदास महंत का सीधा संदेश अब हर बूथ पर लड़ाई, जनता के बीच कांग्रेस की वापसी की तैयारी।

धरमजयगढ़ हेड/ छाल //छत्तीसगढ़ की राजनीति में विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का धरमजयगढ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र दौरा केवल एक सामान्य संगठनात्मक बैठक नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे कांग्रेस की चुनावी सक्रियता और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है। औपचारिक रूप से भेंट-मुलाकात के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में जिस तरह वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, उसने साफ संकेत दिया कि कांग्रेस अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम पड़ाव साबित हो सकती है।

रणनीति, संगठन और चुनावी मिशन पर गहन मंथन

डॉ. चरणदास महंत के आगमन पर धरमजयगढ़ सहित पूरे रायगढ़ जिले से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर आम लोगों से सीधा संवाद बढ़ाने का संदेश दिया गया।डॉ. महंत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं, सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल रखें तथा कांग्रेस की विचारधारा और योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं।

मंच पर दिखी कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत

कार्यक्रम में धरमजयगढ़ बिधानसभा विधायक लालजीत सिंह राठिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर,धरमजयगढ़ युवा पार्षद गगनदीप सिंह कोमल,बेदांत दिवान,शिव कुमार शर्मा, गौरीशंकर राठिया, वरिष्ठ नेता रामप्रसाद, रामदयाल राठिया, संतोष प्रधान, कीर्ति राठिया, जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत राठिया, यूसुफ छाया, सोमदेव मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता सहित जिला, नगर, ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अब मैदान में उतरने का समय

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अब संगठन को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाना होगा। लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना ही आगामी चुनाव में सफलता का आधार बनेगा।

धरमजयगढ़ से गया बड़ा राजनीतिक संदेश

राजनीतिक हलकों में इस दौरे को कांग्रेस के चुनावी अभियान की मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी धरमजयगढ़ विधानसभा में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाकर चुनावी माहौल तैयार करने में जुट गई है। डॉ. चरणदास महंत का यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक संदेश लेकर आया, वहीं प्रदेश की चुनावी राजनीति में यह संकेत भी दे गया कि विपक्ष अब पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर चुका है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button