Latest News

SECL के खिलाफ 11 सितंबर को धरमजयगढ़ में होगा जनसैलाब भूमि बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले निकालेगी विशाल रैली।

धरमजयगढ़। प्रस्तावित दुर्गापुर-शाहपुर SECL ओपन कोल ब्लॉक के विरोध में भूमि बचाव संघर्ष समिति, धरमजयगढ़ के बैनर तले आगामी 11 सितंबर 2026 को धरमजयगढ़ में आमसभा एवं विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। समिति ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, धरमजयगढ़ को आवेदन सौंपते हुए शांतिपूर्ण जनसभा एवं रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी है।समिति के अनुसार प्रस्तावित कोल ब्लॉक का क्षेत्रफल लगभग 1677 हेक्टेयर है। इसके विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं प्रभावित लोगों की आपत्तियों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
आवेदन के मुताबिक 11 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक क्लब ग्राउंड स्थित दुर्गा मंच के पास, धरमजयगढ़ में आमसभा आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे रैली राजा गेट से प्रारंभ होकर गांधी चौक, बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए रायगढ़ रोड स्थित SDM कार्यालय तक पहुंचेगी। रैली के माध्यम से प्रस्तावित SECL कोल ब्लॉक के संबंध में ग्रामीणों की आपत्ति एवं विरोध दर्ज कराया जाएगा।समिति ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि कार्यक्रम के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जाएगा। आयोजकों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की बात कही है।आयोजक भूमि बचाव संघर्ष समिति ने प्रशासन से निर्धारित तिथि, समय एवं मार्ग के अनुसार जनसभा और रैली की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
अब नजर 11 सितंबर को प्रस्तावित रैली में जुटने वाली भीड़ पर रहेगी

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button