Latest News

खरगांव मोड़ में भीषण सड़क हादसा: रायपुर की कैप्सूल और महाराष्ट्र की माजदा में आमने-सामने टक्कर,देखे खतरनाक वीडियो

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के खरगांव मोड़ में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। रायपुर से आ रही कैप्सूल गाड़ी और महाराष्ट्र की माजदा वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में चालक सहित तीन लोग बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अन्य वाहनों के चालकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल 112 की सहायता से उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुर्घटना में दोनों वाहनों को गंभीर क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button