Latest News

घने जंगलों से उठी सफलता की चमक: हाई स्कूल बोजिया का 100% रिजल्ट, चौधरी सर बने शिक्षा के असली नायक

धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल में स्थित हाई स्कूल बोजिया ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। यह उपलब्धि सिर्फ परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि समर्पण, सेवा और सच्ची शिक्षा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है।इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान गणित के व्याख्याता श्री विजय कुमार चौधरी का रहा, जिनके अथक प्रयास और निरंतर मार्गदर्शन ने बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में स्कूल के सभी 12 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।प्रमुख विद्यार्थियों में कुमारी लावन्या महंत – 600 में से 592 अंक,देवराज चन्द्रा – 579 अंक कुमारी पूनम – 560 अंक रागिनी – 548 अंक,यह उपलब्धि दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सच्ची लगन और मेहनत से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।श्री चौधरी केवल एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे स्कूल समय के बाद भी प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक

नवापारा छाल सहित 8–10 गांवों के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पंचायत भवन में नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करते हैं। उनका यह प्रयास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की फीस, स्टेशनरी और ड्रेस का खर्च भी स्वयं उठाते हैं।पिछले 10 वर्षों के मॉडल प्रश्न पत्र भी उन्होंने अपने खर्चे पर उपलब्ध कराए और अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को पूरी तैयारी कराई। उनके इसी समर्पण का परिणाम है कि वर्ष 2025 में उनके कोचिंग सेंटर से 5 विद्यार्थियों का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में4 विद्यार्थियों का चयन NMMS परीक्षा में हुआ,स्कूल के प्राचार्य श्री लक्ष्मण प्रसाद टांडे और संपूर्ण शालेय परिवार का भी इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।दीपक बनकर जो खुद जलता है, वही दूसरों को राह दिखाता है, चौधरी सर इस कहावत को साकार करते हुए शिक्षा जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं।इस शानदार उपलब्धि के लिए प्राचार्य श्री लक्ष्मण प्रसाद टांडे,व्याख्याता श्री विजय कुमार चौधरी एवं समस्त परिवार शालेय परिवार हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button