भीषण गर्मी और लू से बचाव अपनाएं ये आसान उपाय, रहें सुरक्षित और स्वस्थ डॉ. खुर्शीद खान (पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), सिविल अस्पताल धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ हेड।
गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप, झुलसा देने वाली हवाएं और लू का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी आपको गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। आइए जानते हैं गर्मी और लू से बचने के असरदार उपाय लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां घर से बाहर निकलने से पहले एक गिलास ठंडा पानी जरूर पिएं।बाहर जाते समय जेब में एक प्याज रखना पारंपरिक रूप से लू से बचाव में सहायक माना जाता है।दिनभर में कम से कम 10–15 गिलास पानी अवश्य पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।खान-पान में रखें ध्यान में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, इसलिए तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन से परहेज करें।हल्का और सुपाच्य भोजन लें, और भूख से थोड़ा कम खाएं।पानी, छाछ, नींबू पानी, और फलों का सेवन बढ़ाएं।

धूप से बचाव के उपाय,तेज धूप में निकलते समय सिर और त्वचा को ढककर रखें। टोपी, गमछा या स्कार्फ का उपयोग करें।आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास का इस्तेमाल करें।त्वचा को बचाने के लिए अच्छी गुणवत्ता का सनस्क्रीन लगाएं।दिनचर्या में करें बदलाव सुबह जल्दी उठकर ताजी हवा में समय बिताएं।सूती (कॉटन) कपड़े पहनें, क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं।संभव हो तो ठंडे पानी से स्नान करें।स्वास्थ्य ही जीवन है और स्वास्थ्य ही धन है।यदि आप अपने खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही बरतते हैं, तो इसके दुष्परिणाम भविष्य में गंभीर हो सकते हैं। थोड़ी सी सतर्कता और सही आदतें अपनाकर आप इस भीषण गर्मी में खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।



