Latest News

भीषण गर्मी में प्यासे यात्री धरमजयगढ़ बस स्टैंड में ना पानी, ना बैठने की व्यवस्था — पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने उठाए सवाल

धरमजयगढ़ हेड/
नगरपंचायत धरमजयगढ़ जहां एक ओर ग्रीष्म ऋतु अपने चरम पर है और अप्रैल, मई, जून की झुलसा देने वाली गर्मी से आमजन परेशान हैं, वहीं धर्मजयगढ़ नगर पंचायत के बस स्टैंड परिसर की बदहाल व्यवस्था यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा रही है।पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने बस स्टैंड की गंभीर समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि यहां न तो शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था है और न ही यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण एवं यात्री प्यास और धूप से बेहाल हो रहे हैं।

बस स्टैंड परिसर में बना यात्री प्रतीक्षालय वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा है। गंदगी का आलम ऐसा है कि वहां बैठना भी मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत द्वारा बनाए गए वाटर रूम में भी पानी की एक बूंद तक उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पार्षद का कहना है कि इतने बड़े विकासखंड के मुख्य बस स्टैंड की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। जब नगर पंचायत के मुख्य स्थल का यह हाल है, तो अन्य वार्डों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल बस स्टैंड में पियाऊ (शीतल पेयजल) की व्यवस्था शुरू की जाए और यात्री प्रतीक्षालय को साफ-सुथरा एवं उपयोगी बनाया जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से संज्ञान लेता है और आम जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button