बायसी कालोनी उपसरपंच की दबंगई: भूमिहीन परिवार पर जानलेवा हमला, नाबालिग तक को नहीं बख्शा – पुलिस कार्रवाई के कगार पर!#देखे वीडियो#

धरमजयगढ़। ग्राम पंचायत बायसी कालोनी के आश्रित ग्राम प्रेमनगर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। आरोप है कि ग्राम के उपसरपंच देव प्रसाद ढाली और उनके सहयोगी शसन मंडल उर्फ राजू मंडल ने मिलकर एक भूमिहीन परिवार पर बर्बर हमला कर दिया।
घटना 12 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उपसरपंच ने अपना पद और प्रभाव दिखाते हुए हरेंद्र घरामी के साथ बेरहमी से मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट इतनी गंभीर थी कि हरेंद्र घरामी के सिर से काफी खून बहने लगा और उन्हें गंभीर चोटें आईं।हद तो तब हो गई जब पीड़ित के नाबालिग पुत्र ने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस अमानवीय कृत्य से ग्रामीणों में भारी रोष है।पीड़ित पक्ष ने इस मामले की लिखित शिकायत थाना धरमजयगढ़ में दर्ज कराई है और लगभग 3 बजे तक थाने में मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और उपसरपंच और उनके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
शसन उर्फ राजू मंडल लगभग हर मामले में रहता है लिफ्ट।
शसन मंडल उर्फ राजू मंडल एक ऐसा व्यक्ति है जो हर छोटे बड़े विवादों में संलिप्त देखा जाता है,इनके मन में कानून का बिल्कुल भय नजर नहीं आता है,जो कि आज भी इस घटना के बाद नजर आता दिख रहा है,आज के मामले में भी पीड़ित पक्ष द्वारा मारने का आरोप लगाया है,आपको बता दूं कि उक्त व्यक्ति कुछ महीने पहले खुद अपने ही चंगुल में फसते नजर आते देखा गया था,जहां कोईलार में एकांत किसी …. के घर के अंदर नजर आए थे जहां ग्रामीणों ने घर के बाहर से दरवाजा बंद करते हुए ग्रामीण एकत्रित होकर ठोस कार्यवाही करते देखे गए थे, और माफी मांगते नजर आ रहे थे।वह वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ था,उस समय मामला पुलिस थाना तक नहीं पहुंचा था,जिससे उनको एक मौका मिल गया और कही न कही उसी का फायदा उठा कर लगातार ऐसे मामले को बेखौब अंजाम देते नजर आ रहे है,
बरहाल ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह कानून को हाथ में लेना बेहद चिंताजनक है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का इंतजार है।



