Latest News

बुलडोज़र एक्शन: अवैध कब्जाधारी सुभाष पाल का मकान हटाया गया

धरमजयगढ़। नजूल टाउन क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आवेदक अंगद राठिया की शिकायत पर प्लॉट नंबर 1083 की जांच की गई, जिसमें सुभाष पाल द्वारा सड़क किनारे स्थित नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करना प्रमाणित हुआ।

प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि पर सुभाष पाल का कोई वैध स्वामित्व नहीं है और आसपास भी उसकी कोई निजी भूमि नहीं है। इसके आधार पर अवैध कब्जा साबित होने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मकान को हटाते हुए शासकीय जमीन को कब्जामुक्त करा लिया।

यह पूरी कार्रवाई नजूल अधिकारी के आदेश पर की गई। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन अब ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों के बीच डर का माहौल देखने को मिल रहा है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button