Latest News

मिडिल-ईस्ट तनाव का असर फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में करीब ₹5 महंगा ईंधन

धरमजयगढ़ हेड /मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव का असर अब सीधे आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों की चिंता बढ़ गई है।पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। लगातार बढ़ोतरी के चलते 10 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपए तक महंगे हो चुके हैं।नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए से बढ़कर 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

वहीं डीजल 91.58 रुपए से बढ़कर 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता होने का दावा किया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह या पैनिक बाइंग से बचना चाहिए।मंत्रालय के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी भीड़ देखी गई है, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार निगरानी कर रही हैं और सभी जगह ईंधन की सप्लाई सुचारू बनाए रखने के लिए समन्वय किया जा रहा है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button