Latest News

मनीष भौमिक को भेजा जिला जेल खाईवालों का तार जहां-जहां जुड़ा, किसी को नहीं बख्शा जाएगा — एसएसपी शशि मोहन सिंह#देखे वीडियो#

ऑपरेशन अंकुश में धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़/हेड/रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ नेटवर्क के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन अंकुश लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश पर धरमजयगढ़ पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद रकम, मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी जप्त की है। पुलिस का साफ संदेश है कि “खाईवालों का तार जहां-जहां जुड़ा है, वहां तक कार्रवाई पहुंचेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

बंद पड़े भारत टॉकीज के सामने चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की रात थाना धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि वर्षों से बंद पड़े भारत टॉकीज परिसर के सामने कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में एएसआई मंजू मिश्रा, आरक्षक विजयानंद राठिया एवं कमलेश केरकेट्टा की टीम ने मौके पर दबिश दी।पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन एक व्यक्ति मौके पर सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष भौमिक (38 वर्ष) निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, खरसिया रोड थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ बताया।

मोबाइल, नगदी और सट्टा-पट्टी जप्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आईपीएल टीमों के नाम और पैसों का हिसाब लिखी सट्टा-पट्टी, 725 रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया है। पुलिस अब मोबाइल की गहन जांच कर रही है, जिसमें ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, खाईवालों और अन्य जुड़े लोगों के डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है।आरोपी मनीष भौमिक के खिलाफ थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 149/2026 के तहत धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धरमजयगढ़ न्यायालय में पेश,भेजा गया जिला जेल

धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी मनीष भौमिक को धरमजयगढ़ व्यवहार न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल भेजकर रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य सटोरियों और खाईवालों की तलाश में जुटी हुई है।

ऑपरेशन अंकुश” में अब तक 62 सटोरिये गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पदस्थापना के बाद रायगढ़ जिले में सट्टा नेटवर्क के खिलाफ लगातार बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा कोलकाता से लेकर गोवा तक फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और खाईवालों पर शिकंजा कसा गया है।फरवरी 2026 से अब तक जिले में 62 सटोरियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक नकदी, सैकड़ों मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त किए हैं।

एसएसपी का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा—ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ समाज और युवाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से बर्बाद करने वाला अपराध है। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित नेटवर्क के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। खाईवालों का तार जहां-जहां जुड़ा है, वहां तक पुलिस पहुंचेगी। सट्टा खिलाने वालों के साथ-साथ सट्टा खेलने वालों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button