Latest News

किलकिलेश्वर धाम चलो! — बोल बम कांवर यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह

23 अगस्त को अम्बेटिकरा से किलकिला धाम के लिए रवाना होंगे कांवरिये, 24 अगस्त को होगा जलाभिषेक

धरमजयगढ़। सावन के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बोल बम कांवर यात्रा 2026 को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है। इस वर्ष कांवर यात्रा 23 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 5 बजे माँ अम्बेटिकरा की पावन धरा से शुरू होगी। कांवरिये मांड नदी से जलधारण कर किलकिलेश्वर महादेव, किलकिला धाम के लिए रवाना होंगे और 24 अगस्त, सोमवार की सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।बोल बम कांवरिया समिति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित यात्रा में शामिल होने की अपील की है। समिति के अनुसार यह यात्रा पूर्णतः जनसहयोग से संचालित होती है। यात्रा के दौरान सेवा अथवा सहयोग करने के इच्छुक श्रद्धालु समिति से सहमति प्राप्त कर सेवा कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

अम्बेटिकरा से किलकिला तक निकलेगी कांवर यात्रा

कांवर यात्रा अम्बेटिकरा से प्रारंभ होकर धरमजयगढ़–पत्थलगांव मुख्य मार्ग से होते हुए किलकिला धाम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जलपान एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति ने समय एवं व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

यात्रियों के लिए समिति की महत्वपूर्ण अपील

समिति ने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रहेगा। विभिन्न पड़ावों पर निर्धारित समय के अनुसार ही जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बाहर से एक दिन पहले पहुंचने वाले कांवरियों के लिए अम्बेटिकरा परिसर में भोजन की व्यवस्था की गई है।वहीं मोटरसाइकिल अथवा अन्य निजी वाहनों से किलकिला धाम में जल चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 24 अगस्त सोमवार की सुबह रवाना हों। यात्रा के दौरान सभी निर्धारित पड़ाव पूर्व की भांति यथावत रहेंगे। गांव एवं मोहल्लों से आने वाले कांवरियों को वापसी के लिए वाहन आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे “बोल बम” के जयघोष के साथ किलकिलेश्वर धाम की इस पावन कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।संपर्क:टीकाराम,पटेल9424181190,
टारजन,भारती,नीलमणी,पटेल7415122342,सतीश जेठवानी,मनोज अग्रवाल –8966081349,राधेश्याम अग्रवाल,शशि,पटेल,9826971918,किशोर,राठिया,9424192644आशीष विश्वास,7828233005भरतलाल साहू – 9329113700,रामप्रसाद ढीमर,8319674449, 9009862202,7000297478, 6260994311,संकीर्तन गुप्ता 8103641272,रामू,पुरकायस्थ,7415213115,मधुवन दुबे – 7999037064,हेम प्रसाद पटेल (अधिवक्ता) – 8839528589,मदन सुन्दर भोय,8817623139,लखन राठिया,9617690605,राज,बहादुर – 9981636910,जगधर राठिया – 9343250629,दशरथ साहू ,8839604344रामेश्वर राठिया – 6260003855,गोपाल,राठिया,6266384757,भीम वैरागी – 9165333855,चक्रधर पटेल – 9691301715

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button