Latest News

अडानी कंपनी पर गंभीर आरोप जमीन कब्जाने, धमकी देने और रेलवे लाइन बिछाने को लेकर कलेक्टर से शिकायत#देखे वीडियो#

धरमजयगढ़ हेड/रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोर्रा की निजी भूमि पर अडानी पावर लिमिटेड द्वारा कथित रूप से जबरन रेलवे लाइन बिछाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित राजेन्द्र साहू ने पुलिस थाना से लेकर जिला दंडाधिकारी तक शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामपाली निवासी राजेन्द्र साहू ने आरोप लगाया है कि ग्राम गोर्रा स्थित उनके पिता आत्माराम साहू के नाम दर्ज निजी भूमि खसरा नंबर 145/1 पर अडानी पावर लिमिटेड बड़े भंडार के कर्मचारी और प्रबंधन द्वारा रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

प्रार्थी का कहना है कि यह कार्य उनकी सहमति के बिना किया जा रहा है और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कंपनी के प्रबंधक किशोर राउत एवं मनोज पटेल द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रार्थी एवं उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है तथा घर से बाहर आने-जाने के दौरान किसी भी प्रकार की घटना कराने की धमकी दी जा रही है।

इससे पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है।वहीं दूसरी ओर, इस मामले में कोतरारोड पुलिस द्वारा जारी सूचना क्रमांक 57/2026 दिनांक 18 मई 2026 में बताया गया है कि मामला जमीन संबंधी विवाद का है और यह “पुलिस हस्तक्षेप-अयोग्य” श्रेणी में पाया गया। पुलिस ने आवेदक को न्यायालय की शरण लेने की सलाह देते हुए संबंधित फैना प्रदान किया है।अब प्रार्थी ने जिला एवं दंडाधिकारी रायगढ़ को आवेदन सौंपकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन पर चल रहे कार्य को तत्काल रोका जाए, भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए तथा आरोपित प्रबंधकों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button