Latest News

सुशासन तिहार 2026 गांव-गांव की समस्या का होगा समाधान, सभी ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें

बायसी कॉलोनी में 21 मई को लगेगा समाधान शिविर, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु शासन द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत 21 मई 2026 को माध्यमिक शाला बायसी कॉलोनी में विशाल जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस शिविर में शाहपुर, रुगुंगा, नरकालो, उदउदा, नेवार, बोरो, जबगा, अमलीटिकरा, नागदरहा, सिंगार, सागरपुर, दर्रीडीह, आंगना, पोटिया, आमापाली एवं गेरसा सहित आसपास के सभी पंचायतों के ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है।

ग्रामीणों की हर समस्या का होगा समाधान

शिविर में बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राजस्व, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर समाधान मिल सके।

ग्रामीणों से विशेष अपील

प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। यह शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

संवाद से संपूर्ण समाधान

सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button