Latest News

सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने का कड़ा आदेश

धरमजयगढ़ हेड//
नवा रायपुर, 21 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा और सख्त निर्देश जारी किया है। अब राज्य के सभी शासकीय अधिकारी और कर्मचारी किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेंगे।जारी आदेश के अनुसार:कोई भी शासकीय सेवक किसी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं बनेगा।प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग लेना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बिना अनुमति किसी संस्था,समिति या संगठन में कोई पद धारण नहीं किया जा सकेगा।ऐसा कोई भी दायित्व स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हों। शासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों पर कड़ीअनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन या अन्य दंड शामिल हो सकते हैं।यह आदेश सभी विभागों, कलेक्टरों, संभागायुक्तों और विभागाध्यक्षों को भेज दिया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।अब सरकारी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों में पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखना अनिवार्य होगा।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button