Latest News

आसमान में रहस्यमयी उड़ान: धरमजयगढ़ के गांवों में चार्टर विमान से दहशत,ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी सच्चाई #देखे प्लेन का वीडियो#

धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों एक रहस्यमयी चार्टर विमान की लगातार उड़ान ने लोगों के बीच डर और आशंका का माहौल बना दिया है। पिछले लगभग एक महीने से पुरुंगा, बायसी और आसपास के गांवों के ऊपर से यह चार्टर प्लेन रोजाना बेहद निचली ऊंचाई पर उड़ान भर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।ग्रामीणों का कहना है कि विमान इतना नीचे उड़ता है कि उसकी आवाज और दृश्य साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है। कई लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद भी किया है। अचानक इस तरह की गतिविधि से गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें तेज हो गई हैं।


ग्रामीण शशि कुमार शील

किसी का कहना है कि कहीं यह कोई सुरक्षा से जुड़ा मामला तो नहीं, तो कोई इसे अवैध गतिविधियों की जांच से जोड़ रहा है। कुछ लोग इसे बड़े उद्योगपतियों के सर्वे से जोड़ रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह वन विभाग द्वारा जंगल और जंगली हाथियों की निगरानी के लिए किया जा रहा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक महीने पहले भी पुरुंगा क्षेत्र के ऊपर इसी तरह का विमान देखा गया था, जिससे उस समय भी लोगों में चिंता बनी थी। अब लगातार उड़ानों ने ग्रामीणों की बेचैनी और बढ़ा दी है।
प्रशासन से स्पष्ट जानकारी की मांग
ग्रामीणों ने प्रेस के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि इस अनजान चार्टर विमान की सच्चाई जल्द सामने लाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि यह कोई सरकारी या सर्वे से जुड़ी गतिविधि है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि अफवाहों पर विराम लगे और लोगों का डर दूर हो सके।
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो ग्रामीणों ने जिला स्तरीय अधिकारी को लिखित शिकायत कर अनजान चार्टर प्लेन की जांच की मांग करेंगे, फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस रहस्यमयी उड़ान को लेकर चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button