Latest News

धरमजयगढ़ न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, दिनदहाड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

धरमजयगढ़/रायगढ़
धरमजयगढ़ में इन दिनों चोरों का हौसला इतना जायदा बुलंद होता दिख रहा जहां दिन दहाड़े लगातार चोरी को अंजाम देते दिख रहे है ताजा मामला धरमजयगढ़ के न्यायालय परिसर से सामने आया है,जहां दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वकील हेमप्रसाद पटेल गाड़ी मालिक,

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर ने न्यायालय परिसर के मोटरसाइकिल स्टैंड से बाइक पार कर दी।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शाहपुर निवासी हेमप्रसाद पटेल (49 वर्ष), जो व्यवहार न्यायालय धरमजयगढ़ में अधिवक्ता/नोटरी के रूप में कार्यरत हैं, 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अपनी बड़े भाई टीकाराम पटेल की मोटरसाइकिल Honda CD 110 Dream को न्यायालय परिसर के मोटरसाइकिल स्टैंड में खड़ी कर अपने कार्य में व्यस्त हो गए।शाम लगभग 8 बजे जब वे वापस लौटे तो वहां खड़ी मोटरसाइकिल गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल पाया। चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर CG13 AA 1522 बताया गया है।
पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत थाना धरमजयगढ़ में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि न्यायालय जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर भी चोरी की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button