Latest News

धरमजयगढ़ में मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 फरवरी को — टेस्ट ट्यूब बेबी से लेकर अस्थि, बाल एवं भ्रूण रोग तक विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

धरमजयगढ़ खास खबर
नगर के तुर्रापारा स्थित न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ में 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ एवं डॉक्टर आर एल हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है

,इस विशेष शिविर में निसंतान दंपतियों के परामर्श के साथ-साथ अस्थि रोग, सामान्य बीमारियां, बाल एवं शिशु रोग तथा भ्रूण रोगों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा,रायगढ़ जिले के सर्वप्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुबोध नायक, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्येश शर्मा तथा भ्रूण रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार उपस्थित रहेंगे,शिविर में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। आयोजकों ने मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूर्व की सभी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि विशेषज्ञों द्वारा सही परामर्श दिया जा सके,नगरवासियों से अपील की गई है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों तक यह जानकारी अवश्य पहुंचाएं,अग्रिम पंजीयन हेतु संपर्क करें:93991 10946,92440 63341,91319 53186,यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button