लगातार तीसरी बार पार्षद प्रत्याशी रहे अजय राठिया को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला उपाध्यक्ष

धरमजयगढ़/रायगढ़।
धरमजयगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 से लगातार तीसरी बार पार्षद प्रत्याशी रहे श्री अजय राठिया को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला रायगढ़ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है,श्री राठिया लंबे समय से धरमजयगढ़ क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में योगदान देते रहे हैं। वार्ड क्रमांक 13 से लगातार चुनावी मैदान में उतरकर उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह दायित्व सौंपा है,नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों ने श्री राठिया को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे तथा अनुसूचित जनजाति समाज के हितों की आवाज बुलंद करेंगे,इस अवसर पर श्री राठिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और धरमजयगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे,स्थानीय राजनीतिक हलकों में उनकी नियुक्ति को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।



