Latest News

धरमजयगढ़ में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का संगम: आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव ‘दर्पण’ भव्य रूप से संपन्न#देखे झलकिया#

धरमजयगढ़।
आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में वार्षिक उत्सव ‘दर्पण’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर अपनी अहम सहभागिता निभा रहा है,वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में डाइट के प्राचार्य श्री अनिल पैकरा एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार पाणिग्रही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दोनों अतिथियों के करकमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान की यह विशेषता रही है कि यहां से अध्ययन कर निकले अनेक विद्यार्थी आज उच्च शासकीय पदों पर आसीन हैं। साथ ही नवोदय विद्यालय एवं प्रयास जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में, जहां प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन होता है,

वहां भी इस विद्यालय के बच्चों का चयन होकर सफलता का परचम लहरा रहे हैं,कार्यक्रम में हंड्रेड परसेंट अटेंडेंस अवार्ड एवं बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से छात्रा अनन्या सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया

,कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी शिक्षा के साथ संस्कार और समाज निर्माण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button