बंग समाज के दीपक विश्वास को भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, कुक्कुट पालन प्रकल्प के प्रदेश सह-संयोजक बने

धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी श्री दीपक विश्वास को कुक्कुट पालन प्रकल्प का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।उल्लेखनीय है कि श्री दीपक विश्वास सक्रिय युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाते रहे हैं और भाजपा के लिए खुलकर कार्य करते देखे गए। जहां बीते नगर पंचायत धरमजयगढ़ चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाई। चुनाव के दौरान वे भाजपा के नगर अध्यक्ष तथा वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 के प्रत्याशियों को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत करते नजर आए।उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम रहा कि भाजपा नगर अध्यक्ष सहित दोनों वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस जीत में दीपक विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका को पार्टी नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुले रूप से स्वीकार किया।दीपक विश्वास छत्तीसगढ़ के पोल्ट्री (कुक्कुट पालन) क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। वे न केवल धरमजयगढ़ बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों में भी किसानों को पोल्ट्री मुर्गी पालन के माध्यम से रोजगार और आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। अनेक किसान उनके मार्गदर्शन से आत्मनिर्भर बने हैं।

इन्हीं कार्यों और अनुभवों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा उन्हें कुक्कुट पालन प्रकल्प का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं बंग समाज के ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके निवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।



