Latest News

1 मार्च को न्यू शगुफ्ता अस्पताल धरमजयगढ़ में लगेगा विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर मुंबई से यूरोलोजी में स्पेशलिटी हासिल विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट व अनुभवी सर्जन देंगे मुफ्त परामर्श, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पहुंचने की अपील

धरमजयगढ़(रायगढ़)। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर 1 मार्च 2026, रविवार को न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल, तुर्रापारा धरमजयगढ़ में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर डॉ. आर. पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं डॉ.अख्तरी खुर्शीद खान न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित रहेगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।इस स्वास्थ्य शिविर में मुंबई से विशेषज्ञता हासिल ख्याति प्राप्त यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजीत पटेल (MS, MCh Urology – Gold Medalist) द्वारा किडनी, पथरी, यूरिन इंफेक्शन, प्रोस्टेट, नपुंसकता एवं अन्य गुप्त रोगों से संबंधित बीमारियों की जांच व परामर्श दिया जाएगा।साथ ही डॉ. अजय चौधरी (DNB Surgery) द्वारा सामान्य एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से जुड़ी समस्याओं जैसे गॉलब्लेडर, अपेंडिक्स, पाइल्स, फिस्टुला, हर्निया एवं स्तन गांठ आदि रोगों के संबंध में सलाह प्रदान की जाएगी,शिविर में गुर्दा एवं मूत्र रोग, पेट संबंधी समस्याएं, थायराइड हाइड्रोसिल तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी,अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से अपील की है कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर जांच कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव करें,अधिक जानकारी और अग्रिम पंजीकरण के लिए इस 6261545180,7441172727, 8319712758 नंबर पर संपर्क करे।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button