बच्चा चोरी के शक में ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई, पेड़ से बांधकर लोगों ने बरसाए लात-घूंसे,देखे वीडियो

धरमजयगढ़/सूरजपुर न्यूज
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम मंदिर के पास की घटना, नशे में ऑटो चलाने की बात आई सामने जहां,सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में एक ऑटो चालक की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना परशुराम मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां लोगों ने ऑटो चालक को पेड़ से बांधकर जमकर मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार कक्षा चौथी में पढ़ने वाली एक छात्रा को जबरदस्ती ऑटो में बैठाने का आरोप चालक पर लगाया गया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों को शक हुआ कि चालक बच्चा चोरी की कोशिश कर रहा है। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक सहित ऑटो को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ऑटो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी दौरान स्कूल जा रहे एक बच्चे को उसने अपने ऑटो में बैठा लिया।

नवरत्न भारत पोर्टल के पत्रकार सजल मधु ने मामले की जानकारी जब पुलिस थाना सूरजपुर में फोन लगाकर जानकारी लिया तो पता चला कि ऑटो चालक नशे में धुत था,तभी स्कूल जा रहे बच्ची को ऑटो में बैठा लिया जिससे आम पब्लिक बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दिया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर ऑटो चालक के ऊपर धारा 185 MVA के तहत कार्यवाही करने की बात करते हुए
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और हर नागरिक की सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है।किसी भी अफवाह या शक के आधार पर हिंसा करना कानूनन अपराध है। ऐसी स्थिति में संयम बरतते हुए तुरंत पुलिस को सूचना देना ही सही और जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।



