Latest News

धरमजयगढ़ को मिला नया एसडीएम भरत कौशिक संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी

रायगढ़ कलेक्टर ने जारी किया आदेश, प्रवीण कुमार भगत का तबादला खरसिया, कई एसडीएम के प्रभार में बदलाव

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर रायगढ़ द्वारा 8 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण कुमार भगत का स्थानांतरण खरसिया कर दिया गया है। वहीं लैलूंगा के एसडीएम भरत कौशिक को धरमजयगढ़ का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह प्रशासनिक परिवर्तन छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद किया गया है। शासन ने घरघोड़ा के एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (भा.प्र.से. 2023) को अस्थायी रूप से जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है, जिसके बाद जिले में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फेरबदल किया गया।आदेश के अनुसार प्रवीण तिवारी को घरघोड़ा एसडीएम, जबकि राकेश कुमार वर्मा को लैलूंगा एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।धरमजयगढ़ में नए एसडीएम के रूप में भरत कौशिक की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के राजस्व, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब नए एसडीएम से क्षेत्र की लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रभावी प्रशासनिक कार्यवाही पर रहेंगी।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button