Latest News

होली में त्वचा की देखभाल के 10 सुनहरे सुझाव – डॉ. खुर्शीद खान

रंगों का त्योहार, सेहत का भी रखें ख्याल

धरमजयगढ़। होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह त्वचा और आंखों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इसी संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी, धरमजयगढ़ के पूर्व कार्यप्रभारित मेडिकल ऑफिसर डॉ. खुर्शीद खान ने आमजन को सुरक्षित और स्वस्थ होली मनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है।
डॉ. खान ने बताया कि बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं, जो त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली खेलते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

सुरक्षित होली के लिए 10 जरूरी सुझाव

  1. हानिकारक केमिकल व आर्टिफिशियल रंगों से बचें, प्राकृतिक और सूखे रंगों का ही प्रयोग करें।
  2. होली खेलने से पहले सिर से पांव तक तेल या अच्छी क्रीम लगाएं, जिससे त्वचा पर सुरक्षा की परत बन जाए।
  3. रंग छुड़ाने के लिए गरम पानी या डिटर्जेंट का उपयोग न करें, ठंडे पानी और सॉफ्ट साबुन का इस्तेमाल करें।
  4. आंखों का विशेष ध्यान रखें। रंग जाने पर तुरंत ठंडे पानी से धोएं और जरूरत पड़ने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
  5. यदि त्वचा में एलर्जी, जलन या लालिमा हो जाए तो धूप से बचें और त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
  6. रंग हटाने में जल्दबाजी न करें, सामान्यतः 7–10 दिन में रंग स्वयं हल्के हो जाते हैं।
  7. होली के बाद सनस्क्रीन लोशन का उपयोग करें, जिससे त्वचा रिएक्शन से बची रहे।
  8. रंग भरे गुब्बारों का उपयोग न करें, ये आंखों और कोमल अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  9. बच्चों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, इसलिए उन पर विशेष ध्यान दें।
  10. नाखूनों को रंग से बचाने के लिए नेल पॉलिश लगाएं, जिससे रंग सीधे नाखूनों पर न चढ़े,डॉ. खुर्शीद खान ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा अपनी और अपने परिवार की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button