Latest News

धरमजयगढ़ में आंगनबाड़ी पोषण आहार में गड़बड़ी! वजन त्यौहार में खुली पोल, विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

धरमजयगढ़ न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट

धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को तय मानकों के अनुरूप पोषण आहार नहीं मिलने का मामला सामने आया है। वजन त्यौहार कार्यक्रम के दौरान स्थिति तब उजागर हुई जब मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा संयोजक टीकाराम पटेल एवं मंडल मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय को स्वयं आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं ने भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर गंभीर शिकायतें बताईं,सहायिका ने स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्रों में मिलने वाला भोजन न तो पर्याप्त मात्रा में है और न ही गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतर रहा है।

इससे बच्चों के पोषण स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है,सूत्रों के अनुसार, नगर क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन अब इन समूहों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप है कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है, जिससे कुपोषण की आशंका बढ़ रही है,मामले में जब संबंधित विभागीय अधिकारी से चर्चा की गई तो उन्होंने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच का आश्वासन दिया।

अधिकारी ने कहा कि यदि जांच में लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी,हालांकि, बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि पूर्व में संचालित समूह को किस आधार पर हटाया गया,क्या इस संबंध में शासन स्तर से कोई लिखित आदेश जारी हुआ था, इस विषय में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने फाइल देखकर जानकारी देने की बात कही है,इस पूरे घटनाक्रम ने आंगनबाड़ी व्यवस्था और बच्चों के पोषण को लेकर प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है,अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक जांच पूरी कर ठोस कार्रवाई करता है और मासूम बच्चों को उनका हक — गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त पोषण आहार — सुनिश्चित कर पाता है।जनता की मांग: तत्काल जांच, जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई और बच्चों को नियमित, गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button