Latest News

धरमजयगढ़ के गौरव पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

धरमजयगढ़ न्यूज़।
धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का वार्षिक उत्सव समारोह शुक्रवार को अत्यंत धूमधाम, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया रहे। वहीं अनिल सरकार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, महेश चैनानी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही,कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया गया,इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई,छात्र-छात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को झांकी के रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया,मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय को पूरे क्षेत्र का गौरव बताते हुए कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यह सुविधा केवल निजी विद्यालयों तक सीमित थी, लेकिन अब शासकीय विद्यालयों में भी मध्यम वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने का मंच प्रदान करते हैं,विद्यालय के प्राचार्य श्री हकीउल्लाह खान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं समग्र प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में लगभग 1060 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा इसे क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय माना जाता है।
प्राचार्य ने बैठक व्यवस्था की कमी का उल्लेख करते हुए तीन अतिरिक्त कक्ष एवं शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर की मांग रखी। जिस पर सांसद श्री राठिया ने मांगों को स्वीकार करते हुए कलेक्टर महोदय के संज्ञान में लाकर शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया,कार्यक्रम में पार्षद विजय यादव, टार्जन भारती, जानू सिदार, मंडल भाजपा महामंत्री भोगेश्वर बेहरा, जगदीश सरकार, धनेश्वर भट्ट, मोती बेहरा, सुनील अग्रवाल, राज पटेल, विवेक पांडे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे,अंत में कार्यक्रम उत्साह, उमंग और स्मरणीय पलों के साथ संपन्न हुआ।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button