मांड नदी में मौत की छलांग? पुल से कूदने का वीडियो बना, फिर पानी में हुआ लापता युवक, खोजबीन जारी#देखे वीडियो#

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अम्बेटिकरा पुल के पास मांड नदी में एक युवक के लापता होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाने का फैसला किया, जबकि उसका साथी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पुल से नदी में छलांग तो लगा दी, लेकिन इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं आया। कुछ देर तक इंतजार करने और खोजबीन करने के बाद साथियों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
नदी में युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग एकत्रित हो गए हैं, जिससे इलाके में भारी हलचल का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार युवक की तलाश के लिए लगातार खोजबीन की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा लापता युवक की तलाश जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद,जिसमें युवक को पुल से नदी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है।



