Latest News

किसान-मजदूरों के हक में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

30 जनवरी को धरमजयगढ़ में महाधरना और सांकेतिक चक्काजाम

मनरेगा कटौती व धान खरीदी अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

धरमजयगढ़।
केंद्र की भाजपा सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ द्वारा 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम का आयोजन किया जा रहा है। यह आंदोलन मनरेगा कार्यों में कटौती, किसानों के साथ हो रहे अन्याय और धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर किया जा रहा है,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते किसान धान खरीदी प्रक्रिया में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में कटौती से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला हुआ है। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए किसानों और मजदूरों के हक के लिए लगातार आवाज उठा रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा,कार्यक्रम के अनुसार,धरना-प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से बस स्टैंड धरमजयगढ़ में प्रारंभ होगा।सांकेतिक चक्काजाम अपराह्न 3:30 बजे से 4:00 बजे तक गांधी चौक धरमजयगढ़ में किया जाएगा,कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए आवश्यक अनुमति एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है। वहीं पार्टी ने क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है,कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा और जनविरोधी नीतियां वापस नहीं होंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button