Latest News

कागजों में सुशासन, जमीन पर बदहाल व्यवस्था — वार्ड पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने उठाए सवाल

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में सुशासन तिहार पर फूटा जनाक्रोश, सड़क-नाली-पानी की समस्याओं के वास्तविक समाधान की मांग

धरमजयगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार को लेकर वार्ड क्रमांक 4 तुर्रापारा की पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सुशासन तिहार प्रभारी, नगर पंचायत धरमजयगढ़ को आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2024-25 में आम जनता द्वारा दिए गए आवेदनों का निराकरण केवल कागजों में दिखाया गया, जबकि नगर की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।पार्षद डॉ. खान ने कहा कि नगर में सड़क, नाली, बिजली, रोशनी और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी इन समस्याओं के समाधान की थी, वे वर्तमान में भी पदस्थ हैं और समस्याओं से भली-भांति परिचित होने के बावजूद अब तक ठोस कार्य नहीं कर पाए हैं। इससे यह पूरा कार्यक्रम केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि केवल कार्यालयीन रिपोर्ट के आधार पर समाधान दिखाने के बजाय स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने कहा कि वार्डों में सड़क, नाली, रोशनी और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और सुशासन तिहार का उद्देश्य तभी सफल माना जाएगा जब जनता को वास्तव में राहत मिले।

Sajal Kumar Madhu

नेटवर्क कवरेज के साथ Navratna Bharat लेकर आता है आपकी लोकल और राष्ट्रीय खबरें—वास्तविक रिपोर्ट, फील्ड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ विश्लेषण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button